आगरा: पालीवाल पार्क के तालाब में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, हादसा या आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
हरीपर्वत थाना क्षेत्र के पालीवाल पार्क में सुबह टहलने आए 80 वर्षीय बुजुर्ग चरण सिंह की तालाब में डूबने से मौत हो गई। आशंका है कि मछलियों को दाना डालते समय पैर फिसलने से वह पानी में गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा या आत्महत्या, सभी पहलुओं पर जांच जारी है।