गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर द्वारा सुप्रीम कंपनी मालनपुर में मंगलवार को 4 बजे नशे से दूर रहने के लिए ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने अनेक पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया की नशा नाश की जड़ है। आज मनुष्य नशे की लत के कारण स्वास्थ्य के ऊपर बुरा असर पड़ रहा है। कई ऐसी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। 90% मौत नशे के कारण हो रही है।