कानपुर: जूही थाने की पुलिस ने शातिर अभियुक्त को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
जूही थाने की पुलिस ने शातिर अभियुक्त को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया की, उपनिरीक्षक गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शातिर अजय कुमार को टुनटुनिया फाटक रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक सफेद रंग की वैगन आर कार बरामद की गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।