कानपुर: सपा विधायक और गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा ने पनकी एसीपी के कार्यालय का किया घेराव, पुलिस को दी चुनौती
सपा विधायक अमिताभ बाजपेई और गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा ने अपने समर्थकों संग पनकी एसीपी कार्यालय का घेराव किया। सपा नेता सम्राट विकास की गिरफ्तारी से नाराज दोनों नेताओं ने एसीपी कार्यालय का घेराव कर खुद को भी गिरफ्तार करने की बात कही। इस दौरान सपा विधायक ने पुलिस को खुली चुनौती भी दे डाली।