औरंगाबाद: सदर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से परेशान नवविवाहिता की हुई मौत, शव छोड़कर भागे ससुराल वाले, मायके वालों का आरोप
शनिवार को सदर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से परेशान एक 21 वर्षीय नवविवाहिता की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. महिला की मौत के बाद उसके ससुरालवाले शव छोड़कर फरार हो गए. मायकेवालों ने ससुरालवालों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. मृतका की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के बर्मा गांव निवासी शैलेश कुमार की पत्नी आरती कुमारी के रूप में हुई है.