शाजापुर: आज से दो दिन शाजापुर कृषि उपज मंडी बंद, मंडी समिति ने किसानों से उपज लेकर न आने की अपील की
कृषि उपज मंडी समिति शाजापुर द्वारा किसानों को सूचित किया गया है कि आज 09 मई शनिवार को बैंक अवकाश तथा 10 मई रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण शाजापुर अनाज मंडी में दो दिनों तक नीलामी कार्य बंद रहेगा। मंडी समिति ने किसानों से अपील की है कि वे इन दो दिनों में अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु मंडी लेकर ना आएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।