उमरेठ: घोघरी में एक अधेड़ का शव फांसी पर लटका मिला, पहले भी कर चुका था आत्महत्या का प्रयास
चांदामेटा गाजनडोह मार्ग पर घोघरी में 41 साल के अधेड का शव फांसी पर लटका मिला। मृतक शराब का आदि था। शुक्रवार को बारह बजे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक कई बार जान देने का प्रयास कर चुका था। कभी खुद को करंट लगाया, कभी कुएं में कूद गया। हमेशा उसकी जान बच गई। आज मौत आई तो फांसी पर लटक कर उसकी जान चली गई।