छातापुर थानाक्षेत्र के माधोपुर पंचायत में गुरुवार रात्रि एक किशोर की संदिग्ध अवस्था में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक किशोर माधोपुर पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी मो. कमरूल का 12 वर्षीय पुत्र मो. तौसिफ बताया जा रहा है। हालांकि मृतक के परिजन तौसिफ की मौत बुखार के कारण होने का दावा कर रहे हैं। वहीं लोगों के बीच मौत को लेकर कई तरह की चर्चायें हो रही है