हरदोई: दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुन्नेमियां चौराहे पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया जश्न
Hardoi, Hardoi | Feb 8, 2025 दिल्ली में भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर शहर के मुन्ने मियां चौराहे पर शनिवार शाम 4 बजे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलामंत्री आरिफ खान शानू के नेतृत्व में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया।जिला मंत्री आरिफ खान शानू ने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने एक ऐतिहासिक जीत हासिल की है।यह जीत सिर्फ दिल्ली की नहीं पूरे देश की है।