हरदोई: उचवल गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठा परिसर में गड्ढे में भरे पानी में डूबकर 3 वर्षीय मासूम बच्ची की हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Feb 8, 2025 हरियावां थाना क्षेत्र के उचवल गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठा परिसर में गड्ढे में भरे पानी में डूबकर तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजनों में मातम पसर गया।उचवल गांव निवासी जगदीश गांव के बाहर स्थित एक ईट भट्टे पर ईट पथाई का काम करता है। रोज की तरह उसकी पत्नी भी साथ में काम कर रही थी।