हरदोई: डीएम ने कलेक्ट्रेट ऑफिस में जानकारी दी कि 11 फरवरी को सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर होगी कार्यशाला
Hardoi, Hardoi | Feb 8, 2025 डीएम मंगला प्रसाद सिंह कलेक्ट्रेट ऑफिस में जानकारी दी है कि फरवरी माह के दूसरे मंगलवार को मनाये जाने वाले सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर 11 फरवरी को विवेकानंद सभागार में सभी अधिकारियों को साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी जाएगी। सभी सम्बंधित अधिकारी इस प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभाग करेंगे।