हरदोई: भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली व मिल्कीपुर में मिली जीत का मनाया जश्न
Hardoi, Hardoi | Feb 8, 2025 भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिल्ली और मिल्कीपुर उप चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाया है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि दिल्ली में मिली जीत मोदी जी के कार्यों पर जनता की मोहर है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता से वादे तो बहुत किये लेकिन पूरे कोई नहीं किये।