भादरा: भादरा में दीपावली की रात को विद्युत व्यवस्था रही सराहनीय
दीपावली की रात्रि में भादरा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुचारू रही। सहायक अभियंता रोहतास चौधरी व कनिष्ठ अभियंता आशीष चौधरी के निर्देशन में कर्मचारियों ने क्षेत्रवार ड्यूटी देकर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की। सुबह तक व्यवस्था सामान्य रही। रोहतास चौधरी ने सभी कर्मचारियों को सराहा और शुभकामनाएं दीं।