बांधवगढ़: माह के पहले दिन कलेक्ट्रेट में गूंजा राष्ट्रगान, कलेक्टर राखी सहाय की मौजूदगी में हुआ सामूहिक गायन
उमरिया कलेक्ट्रेट परिसर में माह के प्रथम दिन की शुरुआत गरिमामय वातावरण में हुई। कलेक्टर राखी सहाय की उपस्थिति में मध्यप्रदेश गान, राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर जिला स्तर के सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। सामूहिक गायन के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र और प्रदेश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और सम्मान का भाव दिखा