शाहजहांपुर: रोजा थाना क्षेत्र में गरीब ब्राह्मण की झोपड़ी में आगजनी, रोजगार का साधन भी हुआ राख
जनपद के थाना रोजा क्षेत्र में एक गरीब ब्राह्मण परिवार के साथ हुई घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। पीड़ित परिवार ने गांव के ही कुछ दबंग व्यक्तियों पर उनकी झोपड़ी में आग लगाने और उन्हें पूरी तरह से बेसहारा बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार न केवल सिर छिपाने की जगह खो चुका है, बल्कि उनका रोजगार भी छिन गया है।