बेगूसराय: बेगूसराय के सदर अस्पताल में ICU वार्ड से नर्स का मोबाइल किया चोरी, भर्ती मरीज ने किया चोरी, वीडियो वायरल
बेगूसराय सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। यहां ICU वार्ड में भर्ती एक मरीज पर नर्स का मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी युवक सांप काटने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था। पूरी वारदात ICU वार्ड में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद अस्पताल कर्मियों ने आरोपी मरीज की पहचान कर उससे पूछ