पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराइकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा सागजोड़ी नाला में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओडिशा के लाठीकठा गांव स्थित बारीबेरा टोला निवासी जॉनसन कंडुलना के रूप में हुई है।