चैनपुर: 12 अरब डॉलर मूल्य के रिजर्व गोल्ड को बेचना अर्थव्यवस्था में सुनामी का संकेत: झारखण्ड क्रांति मंच
झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने पलामू में गुरुवार दोपहर तीन बजे एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि आर०बी०आई० के रिजर्व गोल्ड भंडार से 12 अरब डॉलर मूल्य के सोना को गिरवी रखने के बदले बेचकर हर मोर्चे पर अक्षम मोदी सरकार ने देश की गिरती अर्थव्यवस्था में सुनामी का संकेत दिया है, जो निंदनीय व चिंतनीय है।