सोनो: चार दिवसीय चैती छठ के दूसरे दिन खरना संपन्न, अस्ताचलगामी सूर्य को रविवार को दिया जाएगा अर्घ्य
Sono, Jamui | Apr 13, 2024 जिलेभर में शुरू हुए चार दिवसीय चैती छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना की विधि संपन्न हुई। चैती छठ महापर्व को लेकर कार्तिक छठ से संख्या में कमी भले हो लेकिन लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। छठ व्रतियों ने अपने आसपास के जल स्रोतों में स्नान किया और पूरी शुद्धता और परंपरा के अनुसार खरना का प्रसाद भगवान सूर्य को अर्पित करते हुए उसे खुद भी ग्रहण किया।