फतेेहपुर: पुराना मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा, दीवार के गिरने से 11 साल की आयुषी घायल, जिला अस्पताल रेफर
बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के दिकोलिया गांव में मकान ध्वस्तीकरण के दौरान एक हादसा हो गया, जिसमें 11 वर्षीय बच्ची आयुषी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।