पुलिस के मुताबिक, पहली रिपोर्ट हिरागढ़ टुरी के प्रकाश कश्यप ने बताया कि गांव के तालाब में मछली पकड़ने गए थे, जहां सुखदेव कश्यप, लालू कश्यप, कुमार कश्यप भी मछली पकड़ रहे थे, सुखदेव रुपये मांगने लगा तब उसे मछली बेचने के बाद रुपये देने की बात कही। शाम को सुखदेव कश्यप, भागवत कश्यप, लालू कश्यप उसके घर के पास आकर गाली-गलौज कर रुपये मांगने लगे।