पन्ना: दहेज लोभियों की हैवानियत: पन्ना में 7 साल से बहू को पीट रहे थे ससुराल वाले, जेवर छीनकर घर से निकाला, एसपी से लगाई गुहार।
Panna, Panna | Jun 16, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना में घरेलू हिंसा का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। पवई के झिरंटा गांव में शादी के 7 साल बाद भी 23 वर्षीय विवाहिता को ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा, जेवर छीने और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।