भोगांव: अलीपुर खेड़ा में मोहर्रम की दसवीं तारीख पर मातमी धुनों के बीच निकाले गए ताजिये, किए जाएंगे सुपुर्दे खाक
भोगांव क्षेत्र के अलीपुर खेड़ा मे शुक्रवार दोपहर मोहर्रम की दसवीं तारीख (यौम-ए-आशूरा) पर हज़रत इमाम हुसैन और शहीदान-ए-कर्बला की याद में पारंपरिक रीति-रिवाजों और गहरी अकीदत के साथ ताजियों का जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। बैंड की मातमी धुनों और "या हुसैन" के नारों के बीच पूरा कस्बा गम और श्रद्धा के माहौल में डूबा रहा।