सहायक थाना नवादा बाजार अंतर्गत कोतवाली चौक स्थित दुकान के भीतर गल्ला व्यापारी सह जमीन प्लॉटर 45 वर्षीय बलराम सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत मामले में उनकी पत्नी सुनैना देवी के फर्द बयान पर आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है । पत्नी ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद के कारण उनके पति की हत्या की गई है ।