गया टाउन सीडी ब्लॉक: सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव संपन्न, उमेश गुप्ता बने संयुक्त सचिव प्रथम
सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, गया के सत्र 2026-27 के लिए रविवार को चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। चुनाव के तहत संयुक्त सचिव प्रथम एवं कार्यकारिणी समिति के पदों के लिए मतदान कराया गया। पूरे दिन संगठन परिसर में गहमागहमी बनी रही और कारोबारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।