तिलहर: खुदागंज थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मायके के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया
दरअसल खुदागंज थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बरेली जिले के थाना फतेहपुर क्षेत्र की रहने वाली पूनम की शादी खुदागंज थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के रहने वाले राजेश के साथ 5 साल पहले हुई थी। गुरुवार की रात करीब 7:00 बजे भाई से फोन पर पूनम ने कहा था कि पति और ससुराल वाले परेशान कर रहे हैं।