स्वार: बिलासपुर मार्ग स्थित पिरानिया बाग के पास कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
Suar, Rampur | Apr 17, 2026 स्वार-बिलासपुर मार्ग पर शुक्रवार शाम एक बड़ी घटना सामने आई, जहां पिरानिया बाग के पास कूड़े के ढेर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।मामला स्वार-बिलासपुर मार्ग का है, जहां शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पिरानिया बाग के पास पड़े कूड़े के ढेर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया