दरभंगा: हायाघाट के सीओ की भावुक विदाई, बोले- यहां के लोगों का सहयोग हमेशा याद रहेगा।
हायाघाट प्रखंड कार्यालय इस्थित ट्राइसन भवन में आयोजित विदाई समारोह भावुक माहौल में संपन्न हुआ। करीब दो वर्षों तक अंचलाधिकारी के रूप में सेवा देने के बाद उनका तबादला भोजपुर के खांगराहा हो गया है। बीडीओ सभी अंचलकर्मीयों सहित आनन्दपुर सहोड़ा पंचायत के मुखिया कृष्णकांत चौधरी रमन जी ने मिथिला के पारम्परिक पाग चादर बुके एवं मिथिला पेंटिंग देकर सम्मानित किया गया।