डंडई: लवाही कला विद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत एसएमसी का पुनर्गठन, शशि कुमार गुप्ता बने अध्यक्
Dandai, Garhwa | Aug 1, 2026 राष्ट्रीय शिक्षा नीति की नई गाइडलाइन के तहत डंडई प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय लवाही कला में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया। नई व्यवस्था के अनुसार अब समिति का कार्यकाल तीन वर्ष के बजाय दो वर्ष का होगा।बैठक में शशि कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, संगीता देवी को उपाध्यक्ष, ललिता देवी को संयोजिका तथा बसंती देवी को उप-संयोजिका चुना गया।