सुसनेर: डग रोड पर नगर परिषद के नवीन भवन में अध्यक्ष एवं सीएमओ ने पक्षियों के लिए लगाए सकोरे
भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के सकोरे (जलपात्र) लगाए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में आज मंगलवार को 4 बजे डग रोड़ पर स्थित नप के नवीन भवन पर भी अध्यक्ष प्रदीप सोनी एवं सीएमओ ओपी नागर द्वारा भवन छत की दीवार एवं बालकनी और पेड़ों पर पक्षियों की प्यास बुझाने के पानी के सकोरे लगाए गए।