मंझनपुर: ननमई के पास हाईवे पर शव लेकर जा रही एंबुलेंस ट्रेलर से टकराई, छह घायल, मासूम बच्ची की हालत गंभीर, प्रयागराज रेफर
कोखराज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से झारखंड शव लेकर जा रही एंबुलेंस ननमई गांव के पास हाईवे पर आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार छह लोग घायल हो गए, जबकि एक मासूम बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज रेफर किया गया है। झारखंड निवासी गणेश का शव लेकर उनके परिजन दिल्ली से अपने ग्रह जनपद जा रहे थे।