बीसलपुर: मकरन्दापुर गांव में घर में घुसकर दो लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज
दियोरिया कलां क्षेत्र के गांव मकरन्दापुर निवासी पीड़िता परमजीत कौर ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसका गांव के ही लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। 25 जनवरी को पीड़िता के पति पंजाब गए हुए थे। इसी बीच सुबह 7:00 बजे पीड़िता के मकान में गांव की सुरेन्द्र कौर व गुरुकीर्त सिंह घर में घुस आए और गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट की।