बीसलपुर: ट्रेंड्स मॉल के पास भूसी भरे ट्रक ने गन्ना तुलवाकर घर जा रही भैंसा गाड़ी में मारी टक्कर, एक भैंसे की मौत व किसान घायल
गांव कासिमपुर निवासी गंगा प्रकाश ने बताया कि चीनी मिल से अपना गन्ना तुलवाकर घर वापस जा रहे थे। वह जैसे ही बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर स्थित ट्रेंड्स मॉल के पास पहुंचे वैसे ही विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार भूसी से भरे ट्रक ने उनकी भैंसा गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मौके एक भैंसें की मौत हो गई। जबकि भैंसा गाड़ी चला रहा किसान घायल हो गया।