बीसलपुर: पटेल नगर में किराए पर रह रहे पुलिसकर्मी की किचन में रखे गैस सिलेंडर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
बीसलपुर के मोहल्ला पटेल नगर में किराए पर रह रहे उत्तर प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल योगेंद्र कुमार की किचन में रखें सिलेंडर में अचानक सोमवार सुबह 10:00 बजे आग लग गई जिसकी चपेट में आकर बरामदे में पड़ें कपड़े जल गए आग लगने के बाद मकान में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर वमुश्किल काबू पाया।