बीसलपुर: घर में रखे 50 हजार रुपये लेकर किशोरी को दो लोगों की मदद से भगा ले गया युवक, बरखेड़ा पुलिस ने 3 लोगों पर किया मुकदमा दर्ज
28 जनवरी की शाम घर पर अकेली किशोरी को गांव का युवक अमित कुमार बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोपी के परिजन राम मूर्ति व धर्मदास ने भी मदद की। बरखेड़ा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।