बीसलपुर: बीसलपुर तहसील बार के सूरज गुप्ता अध्यक्ष व राजाराम माथुर महासचिव हुए निर्वाचित, अधिवक्ताओं ने किया सम्मान
सोमवार को बीसलपुर तहसील बार एसोसिएशन 2024 कार्यकारिणी का चुनाव तहसील मुख्यालय पर संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए 184 मत पड़े जिनमें से एक मत निरस्त हुआ। 64 मत सूरज गुप्ता ने प्राप्त कर जीत हासिल कर ली जबकि उनके प्रतिद्वंदी विनोद राय को 60, राजेश मिश्रा को 59 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद के लिए राजा राम माथुर निर्वाचित किए गए।