बसवा: बांदीकुई में नगर पालिका ने चलाया अभियान, दुकान के बाहर रखे सामानों को किया ज़ब्त, व्यापारियों को दी चेतावनी
Baswa, Dausa | Nov 11, 2025 बांदीकुई शहर के मुख्य बाजारों में फैले अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका ने मंगलवार दोपहर 12 बजे को सख्त अभियान चलाया। पालिका की टीम ने सिकंदरा रोड, राज बाजार और हाई स्कूल रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई की, जिसमें दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त किया गया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी नमन शर्मा के निर्देश पर जमादार सतीश चंद्र हरियाणा और दिनेश शर्मा के