पलवल के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने लगभग 5.19 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। परियोजनाओं में सड़क, नाली, बीपीएल कॉलोनी में आधारभूत सुविधाएं, विभिन्न गलियों का निर्माण और ओबीसी कम्युनिटी सेंटर शामिल हैं। इस दौरान मंत्री ने कहा कि पलवल के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे और जनता से किए गए वादों को पूरा किया जाएगा।
#nationaltvmedia #ntvmedia #haryana #palwal #palwalnews
Palwal, Palwal | Jul 29, 2026