हुज़ूर: भोपाल एमपी में सैनिटरी पैड के लिए छात्राओं को मिले 300-300 रु.,CM ने छात्राओं के खातों में ट्रांसफर किए 57.18 करोड़ रु.
Huzur, Bhopal | Aug 11, 2024 भोपाल के रवीन्द्र भवन में स्कूल, कॉलेज की छात्राओं के कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने 57.18 करोड रुपए की राशि छात्राओं के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की। छात्राओं को ये राशि सैनिटरी पैड के लिए दी गई है। इसी के साथ ऐसा करने वाला मध्यप्रदेश देश में पहला राज्य बन गया है।