हुज़ूर: भोपाल के कोलार इलाके में सड़क पर बैठे मवेशी से टकराई इंजीनियर की बाइक,इलाज के दौरान हुई मौत
Huzur, Bhopal | Aug 11, 2024 भोपाल के कोलार इलाके में सॉफ़्टवियर इंजीनियर की बाइक बीच सड़क पर बैठे आवारा मवेशी से टकरा गई। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई।मवेशी का सींग लगने से उनकी जांघ में गहरा कट लगा था।राहगीरों ने उन्हें पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।