बैतूल नगर: बारिश बनी हादसे की वजह! लेंटर से गिरा 18 वर्षीय युवक , गंभीर घायल जिला अस्पताल में भर्ती ग्राम पाहावाड़ी की घटना
बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के पाहावाड़ी गांव में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय योगेश पिता परसराम वीके अपने घर के लेंटर पर सो रहा था। रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर अचानक बारिश शुरू होने के बाद वह नीचे जाने के लिए उठा। बताया जा रहा है कि अंधेरे और जल्दबाजी के बीच संतुलन बिगड़ने से योगेश सीधे लेंटर से नीचे गिर गया। हादसे