खगड़िया: मानसी में सहयोग सह जन कल्याण शिविर संपन्न, 378 आवेदन में 99 का हुआ निष्पादन
जिले के मानसी रेलवे मैदान में आयोजित दो दिवसीय सहयोग सह जन कल्याण शिविर में गुरुवार शाम 4:00 बजे तक कुल 378 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 99 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। शिविर के अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे, जिससे पूरा परिसर दिनभर व्यस्त रहा। शिविर में जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड सहित विभिन्न जनसमस्याओं से जुड़े आवेद