बैराड़: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, 1 की मौत, 2 घायल, पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पीएम कराया
गसवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सहसराम मार्ग पर 27 अप्रैल 2026 की रात 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमे अरुण आदिवासी की मौके पर मौत हो गयी। बैराड़ थाना पुलिस ने ज़ीरो पर मामला दर्ज कर शब का मंगलवार सुबह 10 बजे पीएम कराया है। देवरीकलां निवासी रामनिवास आदिवासी ने अस्पताल बैराड़ में घायल अवस्था में दी गई मौखिक रिपोर्ट में जानकारी दी है।