बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के बागबाटन मोहल्ले में दबंगों ने घर में घुसकर भाई-बहन के साथ की मारपीट, दोनों घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा मामूली विवाद में घर में घुसकर भाई बहन को लाठी डंडों और लोहे की राड से जमकर पीटा गया है। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए ।जिसकी शिकायत उन्होंने थाना पुलिस से की थाना पुलिस के मामले में कोई कार्यवाही नहीं की। युवती ने एसएसपी बरेली कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की है।