आज दिनांक 23 दिसम्बर को दोपहर करीब 3 बजे करडावद-पेटलावद मार्ग पर किसानों द्वारा खाद की समस्या से परेशान होकर चक्काजाम कर दिया गया। किसानों का कहना था कि उन्हें खाद की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नही हो पा रहा है किसान सुबह से लाइन लगाकर खाद के लिए खड़े रहते है लेकिन उन्हें खाद नसीब नही हो पा रहा है।