संस्कार विद्या परिसर में रविवार को राष्ट्रीय युवा कसौंधन वैश्य महासभा का दसवां स्थापना दिवस और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन कार्यक्रम का उद्घाटन ओबरा विधायक डा. प्रकाश चंद्र सहित अन्य आगत अतिथियों ने किया। डा. प्रकाश चंद्र ने कहा कि हम सभी ऋषि परंपरा के लोग हैं। कसौंधन समाज कश्यप ऋषि को अपना पूर्वज मानते हैं।