अनूपपुर: सर्पदंश पर प्रशासन अलर्ट: झाड़-फूंक में समय न गंवाएं, तुरंत पहुंचें अस्पताल
वर्षाकाल में सर्पदंश की बढ़ती आशंका को देखते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सांप काटने की स्थिति में अंधविश्वास या झाड़-फूंक के बजाय मरीज को तत्काल नजदीकी शासकीय अस्पताल पहुंचाएं, जहां निःशुल्क उपचार उपलब्ध है।