जिला अस्पताल में आर्म्स एक्ट के आरोपी का मेडिकल करवाने पहुंचे कोतवाली के पुलिसकर्मियों की हिरासत से फरार आरोपी को मंगलवार रात गिरफ्तार कर ले आई। आरोपी महाराष्ट्र के जलगांव में मजदूरी कर रहा था। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।