रविवार की शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक डीएम शामली अरविंद कुमार चौहान ने शामली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए वहां मौजूद जरूरतमंदों को ठण्ड से बचाव के लिए कंबल वितरण किया। डीएम ने बस स्टैंड व जिला मुख्यालय पर संचालित रैन बसेरों के संबंध में भी अधिकारियों को जरूरतमंदों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने संबंधित दिशा—निर्देश जारी किए।