चूरू: चूरू जिले में तूफानी बारिश ने मचाई तबाही, एसपी कार्यालय का टीन शेड उड़ा, सैकड़ों बिजली पोल धराशाई
Churu, Churu | Jun 13, 2026 चूरू जिले में बीती रात तेज हवाओं के साथ हुई तूफानी बारिश ने कई इलाकों में नुकसान पहुंचाया। करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी और बारिश के कारण जिलेभर में बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई, वहीं कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। शहर में एसपी दफ्तर परिसर में पहली मंजिल पर लगा टीन शेड तेज हवा के दबाव से उखड़कर उड़ गया।